करनाल, 4 जनवरी- करनाल विधानसभा के विधायक जगमोहन आनंद ने शनिवार को पीडब्लूडी विश्राम गृह पर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, उन्होंने बारी-बारी से सभी की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इस दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि उनके लिए जनसेवा सर्वोपरि है। करनाल की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। उनकी शिकायतों, मांगों और समस्याओं को सुनना व उनका समाधान करना उनका पहला कर्तव्य है। विधायक ने कहा कि लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। करनाल की जनता की सेवा करना उनका दायित्व है। इस कार्य में वे निरंतर लगे रहेंगे।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नायब सिंह सैनी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में तरक्की के और नए रास्ते खोलेगी। करनाल के लोकप्रिय सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से करनाल में विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती रहेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *