रेवाड़ी में सामूहिक विवाह समारोह में 23 जोड़ों का होगा गठबंधन। मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह की तैयारियां जोरों पर। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होगी मुख्य अतिथि व अध्यक्षता अशोक सोमाणी करेंगे। https://we.tl/t-SgQ8SnMRQe?utm_campaign=TRN_TDL_05&utm_source=sendgrid&utm_medium=email&trk=TRN_TDL_05 https://we.tl/t-1EdDoPYDyb?utm_campaign=TRN_TDL_05&utm_source=sendgrid&utm_medium=email&trk=TRN_TDL_05 एंकर :: रेवाड़ी में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह में इस बार 23 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि होंगी जबकि प्रतिष्ठित समाज सेवी अशोक सोमाणी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने अतिथियों एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 22 वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है अभी तक ट्रस्ट 479 लड़कियों का विवाह करा चुका है। इस बार विवाह के लिए 34 जोड़ों ने आवेदन करके विवाह का पंजीकरण कराया था। समिति की ओर से जांच पड़ताल के बाद 23 आवेदनों को ही मापदंडों पर खरा पाया गया। समिति ने 11 आवेदन रद्द कर दिए हैं। 14 जनवरी मंगलवार को सभी जोड़ों का सनातन परंपरा के अनुसार पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा । मीडिया प्रभारी ने बताया कि हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी जबकि प्रसिद्ध समाज सेवी एवं पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समाजसेवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा , समाजसेवी संजय संजय बत्रा , रेवाड़ी ब्लॉक समिति के उप चेयरमैन प्रदीप बांबड विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत करेंगे 14 जनवरी सुबह 11:15 बजे श्याम बाबा की पूजन से मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी कटला बाजार में बाबा का पूजन समाजसेवी श्यामलाल गोयल करेंगे जबकि समाज सेवी योगराज सोनी अजरका वाले ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे दोपहर 12:30 बजे कटला बाजार से दूल्हा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र लुगानी करेंगे। यह यात्रा कटला बाजार से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों में होते हुए हिंदू हाई स्कूल पहुंचेगी । हिंदू स्कूल में शाम 5:15 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह की शुरुआत की जाएगी। 5:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांयं 7:15 बजे वर वधु एक दूसरे को जयमाला पहनाएंगे, 8:15 बजे बाबा का कीर्तन और 8:30 बजे प्रसाद वितरण होगा ।रात्रि 10:00 बजे सभी जोड़ों का पूर्ण रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार कराया जाएगा तथा रात्रि 11:15 बजे विदाई संपन्न होगी । ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन गंडाला वाले , प्रधान प्रवीण अग्रवाल सातों वाले, उप प्रधान मनोज गोयल, सचिव शरद गोयल अजमेर वाले, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंघल चूरू वाले, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा रंगकर्मी सरपरस्त महेश चंद्र पतसरिया वृंदावन वाले, ट्रस्टी राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल फर्नीचर वाले ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति पर इस समारोह में शामिल होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दें तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण करें।

ByDr. Rajesh Wadhwa

Jan 4, 2025
मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह की तैयारियां जोरों पर। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होगी मुख्य अतिथि व अध्यक्षता अशोक सोमाणी करेंगे।
 रेवाड़ी में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह में इस बार 23 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि होंगी जबकि प्रतिष्ठित समाज सेवी अशोक सोमाणी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने अतिथियों एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 22 वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है अभी तक ट्रस्ट 479 लड़कियों का विवाह करा चुका है। इस बार विवाह के लिए 34 जोड़ों ने आवेदन करके विवाह का पंजीकरण कराया था। समिति की ओर से जांच पड़ताल के बाद 23 आवेदनों को ही मापदंडों पर खरा पाया गया। समिति ने 11 आवेदन रद्द कर दिए हैं। 14 जनवरी मंगलवार को सभी जोड़ों का सनातन परंपरा के अनुसार पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा ।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी जबकि प्रसिद्ध समाज सेवी एवं पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समाजसेवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा , समाजसेवी संजय संजय बत्रा , रेवाड़ी ब्लॉक समिति के उप चेयरमैन प्रदीप बांबड विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत करेंगे 14 जनवरी सुबह 11:15 बजे श्याम बाबा की पूजन से मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी कटला बाजार में बाबा का पूजन समाजसेवी श्यामलाल गोयल करेंगे जबकि समाज सेवी योगराज सोनी अजरका वाले ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे दोपहर 12:30 बजे कटला बाजार से दूल्हा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र लुगानी करेंगे। यह यात्रा कटला बाजार से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों में होते हुए हिंदू हाई स्कूल पहुंचेगी । हिंदू स्कूल में शाम 5:15 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह की शुरुआत की जाएगी। 5:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांयं 7:15 बजे वर वधु एक दूसरे को जयमाला पहनाएंगे, 8:15 बजे बाबा का कीर्तन और 8:30 बजे प्रसाद वितरण होगा ।रात्रि 10:00 बजे सभी जोड़ों का पूर्ण रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार कराया जाएगा तथा रात्रि 11:15 बजे विदाई संपन्न होगी । ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन गंडाला वाले , प्रधान प्रवीण अग्रवाल सातों वाले, उप प्रधान मनोज गोयल, सचिव शरद गोयल अजमेर वाले, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंघल चूरू वाले, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा रंगकर्मी सरपरस्त महेश चंद्र पतसरिया वृंदावन वाले, ट्रस्टी राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल फर्नीचर वाले ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति पर इस समारोह में शामिल होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दें तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *