करनाल , 3 जनवरी

जिला सत्र न्यायाधीश एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  के अध्यक्ष चंद्रशेखर  के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  इरम हसन शुक्रवार को  सिविल अस्पताल पहुची जहां उन्होंने नशा निषेध केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर नशा निषेध केंद्र में एक मरीज भर्ती मिला। इसके अलावा कुछ मरीज ओ पी डी के लिए अस्पताल में उपस्थित थे।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  इरम हसन उन मरीजों से बातचीत की और उसे नशे से होने वाले नुकसान बारे जागरूक किया और नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया।
इसके पश्चात मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  इरम हसन घरौंडा केंद्र पहुची जहां उन्होंने जन कल्याण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारें  में जानकारी दी। इसके बाद सी जे एम सब डवीजन असंध पहुंची जहां पैनल अधिवक्ताओं से बातचीत की और उन्हें मुफ्त कानूनी सेवाओं  के बारे में जनसाधारण को जागरूक करने का आग्रह किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *