सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई बैठक
अनुसूचित जाति मोर्चा का 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। भाजपा कार्यालय मंगल कमल रोहतक में हरियाणा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक एससी मोर्चा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता की अध्यक्षता में हुई | बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारियो को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी ने संबोधित किया | मोहन लाल बडोली जी ने विधानसभा चुनाव में एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सराहा और बताया की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओ को सभी जगह पूरा सम्मान दिया जाएगा किसी भी कार्यकर्त्ता की अनदेखी नहीं होगी | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि सदस्यता अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता जोश, निष्ठा और लगन के साथ जुटे हुए हैं तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अनुसूचित जाति समाज का बहुत बड़ा योगदान है सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक रामपाल पाली ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा का 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया | यह अभियान पार्टी को और अधिक मजबूती देगा | बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता नारायण, योगेश तंवर, प्रदेश सचिव अजय खड़िया, भारत भूषण टांक, प्रशान्ता चावरियां, नरेश नम्बरदार, सोशल मिडिया/आईटी प्रमुख अनिल सिंघल, ज़िलाध्यक्ष शमशेर सिंह कलिंगा व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *