कुरीतियों के खात्मे के लिए कलम चलाएं पत्रकार : आयुक्त गीता भारती
——
प्रदूषण मुक्त मनाएं दीपावली पर्व : उपायुक्त
——
सकारात्मक पत्रकारिता समाज को देती है नई दिशा : एसपी
—–
प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा दीपावली मिलन समारोह आायोजित
कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा है कि भारतीय त्योहार समृद्ध अतीत को जोड़े रखने का काम करते हैं। त्योहारों के माध्यम से हम अपने अतीत के बारे में समझ पाते हें। दीपों का पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश की प्रेरणा देता है। वे प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में अंबाला मंडल की आयुक्त गीता भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, एसडीएम थानेसर कपिल शर्मा, हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा तथा नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी केवल कृष्ण छाबड़ा बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे। वहीं केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी, अंरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य विजय नरूला व सौरभ चौधरी, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला प्रधान जितेंद्र ढींगरा, यशेंद्र शर्मा व पृथ्वी नाथ गौतम एडवोकेट मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा, मुख्य संरक्षक विजय सभ्रवाल, कृष्ण धमीजा, अशोक यादव, नवोदित व विकास बतान के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया व स्वामी ज्ञानानंद ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम का मंच संचालन माहसचिव देवीलाल बारना ने किया।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है। भगवान राम जी 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या पहुंचे थे। वनवास के दौरान भी राम जी ने समता, समरस्ता व नया वातावरण बनाने का काम किया। श्रीराम जी अपने आप में आराम, मर्यादा, परंपरा व राष्ट्रगौरव हैं। इस बार तो दीवाली विशेष है क्योंकि अयोध्या में श्रीराम जी बाल रूवरूप में विराजमान हुए हैं, उसके बाद यह पहली दीवाली है। उन्होने प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रेस क्लब द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित करना प्रशंसनीय कार्य है।
अंबाला मंडल की आयुक्त गीता भारती ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें आज यहां बुलाकर महाराज जी का जो आशीर्वाद मिला है उसके लिए वे प्रेस कल्ब कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करती है। उन्होने कहा कि पत्रकारों को अपनी कलम की ताकत को पहचानना होगा और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारों को बुराईयों के खात्मे के लिए अपनी कलम का प्रयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रदूषण बढ रहा है, नशा बढ रहा है। वे अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में यह संदेश दे कि हमें अपने बुर्जुगों का सम्मान करना चाहिए, विशेषकर युवा पीढ़ी को मां बाप के महत्व के बारे में जागरूक करे ताकि किसी भी बुर्जुग को आश्रम में ना छोड़ा जाए। इन सबके लिए आमजन को जागरूक करने की आवश्यकता है और इस कार्य को मीडिया सबसे अच्छे ढंग से कर सकता है।
उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि दीपावली प्रदूषण मुक्त मनानी चाहिए। पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है और पटाखों से काफी प्रदूषण फैलता है। इसलिए पत्रकारों को चाहिए कि वे दीपावली के अवसर पर ज्यादा से जयादा प्रचार प्रसार करें कि इस बार की दीपावली पटाखा रहित मनाएं। उपायुक्त ने सभी पत्रकारों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी व प्रेस क्लब द्वारा किए गए इस आयोजन की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया को सकारात्मक समाचारों का प्रकाशन करना चाहिए। सकारात्मक पत्रकारिता समाज को नई दिशा देती है। उन्होने कहा कि सामाजिक कुरितियों के प्रति हमें सजग रहना चाहिए व अच्छे लोगों का प्रचार करना चाहिए ताकि समाज में जागृति आ सके। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार डीआर विज के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया
इस मौके पर बाबू राम तूषार, जसबीर सिंह दुग्गल, कमल सैनी, सुखबीर सैनी, राजेंद्र वर्मा, जयनारायण शर्मा, प्रदीप आर्य, मनीष सिंधवानी, विनीश गौड, सुनील धीमान, भूषण शर्मा, डा. राजेश वधवा, विनोद चौधरी, राजरानी, तरूण वधवा, दिलबाग सिंह, जोनी प्रजापति, सुकरमपाल, राजेश शर्मा, रामकुमार सैनी, चंद्रमणि अत्री, दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र स्नेही, रवि, राकेश, दिनेश सैनी, विशाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश शर्मा, राजन सपड़ा, संगीता, मनजीत सिंह, चंद्र अग्रवाल, दीपक शर्मा, जसबीर भट्ट, जसबीर जस्सी, तूषार सैनी, राजेश भारद्वाज, राममूर्ति, सुदेश गोयल, हर्ष कुमार, प्रतीक कुमार, विजय, कर्णदीप, शमशेर, जरनैल रंगा, नीतू चौहान, प्रजन्य शर्मा, विजय कौशिक, नागेंद्र शर्मा, मनजीत शर्मा, गुलजार सिंह, मदन लाल बत्रा, गगन सागर, विशाल ठाकुर, सतविंदर, अनिल बागड़ी, संजीव बंसल, जसविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, अभिषेक पूर्णिमा, रविंद्र, विकास शर्मा, यशबीर सहित अन्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *