विधायक हरविंद्र कल्याण ने दी बधाई
घरौंडा 16 अक्टूबर। घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पंचकूला में आयोजित बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि घरौंडा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। विकास और भाजपा एक दूसरे के संपूरक हैं। इसलिए जनता ने अपना साथ, समर्थन और आशीर्वाद भाजपा को दिया। भाजपा अपने हर वादे को पूरा करती है और अब भी जनता की भलाई के लिए जो भी वादे किए गए हैं उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। नायब सिंह सैनी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जाएगी। उन्होंने कहा
कि नायब सैनी ने अपने 56 दिन के कार्यकाल में ही जनता की भलाई के लिए अनेक फैसले लिए थे जिनका पूरा लाभ जनता को मिला है। अब भाजपा के तीसरे कार्यकाल में सभी अधूरे कामों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। नायब सैनी एक बार फिर गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंचकूला स्थित पंचकमल में विधायक दल की बैठक हुई जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। 17 अक्टूबर को पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले अपने जनप्रिय मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। घरौंडा से भी इस समारोह में भारी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *