अम्बाला, 9 अक्तूबर   हरियाणा परिमंडल अम्बाला के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल संजय सिंह ने कहा कि यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) द्वारा युवाओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय पत्र लेखन-2024 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गुरूग्राम की चन्द्राक्षी सिंह ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया हैं।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यूपीयू द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता में 9 से 15 आयु वर्ग तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इस बार इस प्रतियोगिता का 150 साल की उम्र में यूपीयू ने आठ पीढियों से अधिक समय तक दुनिया भर में लोगों की सेवा की हैं। तब से दुनिया बहुत बदल गई है और आने वाले पीढियों को उस दुनिया के बारे में एक पत्र लिखें, जिसके बारे में आप उम्मीद करते है कि वह उन्हें विरासत में मिलेगी, विषय रखा गया।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए 11 मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस अवधि तक कुल 360 आवेदन प्राप्त हुए और इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गुरू ग्राम की चन्द्राक्षी सिंह को मिला। उसे पुरस्कार के रूप में 25 हजार रूपए की राशि दी गई हैं। इसके अलावा करनाल की आर्यही सिंह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपए की राशि और अम्बाला की प्राची को तृतीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपए की राशि दी गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *