सांझी उत्सव के अवसर पर किया विरासत प्रदर्शनी का अवलोकन
कुरुक्षेत्र:
 विरासत द्वारा आयोजित सांझी उत्सव 2024 के अवलोकन के अवसर पर कनाडा में पिछले 25 साल से हरियाणवी संस्कृति एवं खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। हरियाणा की संस्कृति को हरियाणा के लोगों ने प्रदेश एवं देश की सीमा से बाहर भी जीवित रखा हुआ है। हम सब कनाडा वासी हरियाणा की संस्कृति को युवा पीढ़ी से जोडऩे के लिए हरियाणवी खेलों एवं लोक संस्कृति से जुड़े हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, ताकि युवा पीढ़ी हरियाणा की संस्कृति से रूबरू हो सके। ये उद्गार कनाड़ा एनआरआई एवं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहाकार गुलाब सिंह सैनी ने विरासत के अवलोकन करने के पश्चात कहे।
उन्होंने कहा कि कनाड़ा में हर साल खेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें हरियाणा के खिलाडिय़ों को लाखों रूपये की ईनाम राशि प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में हरियाणा दिवस, तीज उत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजन भी कनाड़ा में किये जाते हैं। विरासत के सांझी उत्सव के अवलोकन के पश्चात उन्होंने कहा कि विरासत के माध्यम से हरियाणा की संस्कृति को फिर से जीवंत करने का प्रयास किया गया है। आने वाले दिनों में विरासत हरियाणा ही नहीं अपितु उत्तर भारत का एक ऐसा सांस्कृतिक संस्थान बनेगा जिसके माध्यम से युवाओं को संस्कृति के दर्शन भी होंगे और उनको रोजगार भी मिलेगा। इससे पूर्व गुलाब सिंह सार्क देशों के कनाड़ा की ओर से प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विरासत की प्रदर्शनी विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर लोक पारंपरिक हवेलियों के दरवाजों को जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया है वह अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विकास रेल्हन की टीम को योगदान के लिए सम्मानित भी किया।
बॉक्स
रेल्हन ने विरासत पर बनाया गीत

हर की धरती हरियाणा पै छाई खूब बहार, सांझी गावैं खुशी मनावैं गावैं गीत मल्हार गीत के माध्यम से वीके स्टुडिय़ो के प्रभारी विकास रेल्हन ने विरासत पर हरियाणवी गीत गाकर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर मैडम रमाकान्ता शर्मा ने सांझी के गीत सांझी कैं तेरे भाई गाकर पूरे वातावरण को सांझीमय कर दिया। इस मौके पर मीनाक्षी शर्मा ने हरियाणवी गीतों के साथ-साथ लोक गायकी के विरासत के मंच से बेहतरीन नमूने प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
बॉक्स
गुदगुदी जंक्शन गु्रप के कलाकारों ने विरासत के मंच पर गाए गीत
सांझी उत्सव के दूसरे दिन गुदगुदी जंक्शन ग्रुप के कलाकारों ने विरासत के मंच पर फिल्मी गीत गाकर संगीत की छठा बिखेरी। इस अवसर पर गुदगुदी जंक्शन ग्रुप के अध्यक्ष चन्द्रमौली गौड, संरक्षक जितेन्द्र बंसल, गायक कलाकारों जितेन्द्र सेठी, पंकज शर्मा एवं मनोज वशिष्ठ ने फिल्मी गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर विरासत के मंच से शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत की। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया एवं मयंक शर्मा ने गुदगुदी टीम के सदस्यों को सांझी का चित्र देकर सम्मानित किया और विरासत में सांझी उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर डॉ. पूनिया ने गुदगुदी जंक्शन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *