भाजपा 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : रेखा आनन्द
आनन्दपुर कुटिया में माथा टेक नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
करनाल, 29 सितम्बर।
करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा आनन्द ने आज डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। शाम नगर में पालाराम कश्यप और प्रेम कुमार कश्यप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  शिरकत की और आगामी विधानसभा चुनाव में करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को करनाल से जितवाकर विधानसभा भेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन का वायदा किया, जिससे करनाल और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। रेखा आनन्द ने आज श्री आनंदपुर कुटिया मीरा घाटी में पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने इस दौरान ईश्वर से सभी के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। रेखा आनन्द ने कहा कि करनाल से अपने भाई एवं बेटे जगमोहन आनन्द को अपना आर्शीवाद देकर उन्हें विजयी बनाएं ताकि करनाल में ओर तेज गति से विकास कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि आपका आर्शीवाद और सहयोग से ही करनाल में विकास होगा। भाजपा ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर एवं महिलाओं का सम्मान किया है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी 36 बिरादरियों को एक साथ लेकर चलती है और पूरे प्रदेश में एक समान रुप से विकास कार्य करवाती है। भाजपा ने अपने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में अनेक एतिहासिक कार्य करवाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने दो माह के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिससे प्रदेश का हर वर्ग खुश है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *