पंजाब के 90 प्रतिशत घरों का बिजली का बिल जीरो है: भगवंत मान

हरियाणा में खट्टर साहब युवाओं को कहते थे कि इजराइल, यूक्रेन चले जाओ, वहां फौज में भर्ती हो जाओ : भगवंत मान

हरियाणा के लाल, केजरीवाल ने नाम की नहीं, काम की राजनीति की है : भगवंत मान

अरविंद केजरीवाल इनकम टैक्स की नौकरी छोड़कर दिल्ली के सीएम बने और देश की राजनीति बदलने का काम किया : भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के हाथ में राज दे दो, आपकी जेब की चोरियां बंद हो जाएंगी : भगवंत मान

पिहोवा के विधायक संदीप सिंह ने वोट लेकर समाज के साथ गद्दारी की: अनुराग ढांडा

बीजेपी का पूरा नेतृत्व हरियाणा की बेटी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति के साथ खड़ा था: अनुराग ढांडा

750 किसानों की शहादत लेने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा, अब बदला लेने का समय: अनुराग ढांडा

सरदार भगवंत मान हमारे दामाद, पिहोवा हलका इनकी इज्जत रखेगा: बलबीर सैनी

आम आदमी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे पिहोवा के लोग: बलबीर सैनी

पिहोवा/कुरुक्षेत्र, 04 अगस्त

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत मान ने रविवार को पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, गेहल सिंह संधू, राज कौर गिल, सुमित हिंदुस्तानी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिहोवा पंजाब के साथ है, हम एक ही पानी पीते हैं। हमारे दुख सुख सांझे है, हमारी फसलें, मुसीबतें और रिश्तेदारियां सांझी है। अगर नेताओं की नियत साफ है तो बहुत कुछ हो सकता है। आप अपने पंजाब के दोस्तों से पूछ सकते हो, पंजाब में 43 हजार पक्की नौकरी देकर आपके सामने खड़ा हूं। किसी का भी एक रुपया लगा हो, किसी ने इसके बदले चाय ही पी हो तो आप पूछ सकते हो। एक घर में तीन तीन नौकरियां भी मिली हैं।

उन्होंने कहा हरियाणा में खट्टर साहब युवाओं को कहते थे कि इजराइल, यूक्रेन चले जाओ, वहां फौज में भर्ती हो जाओ। हम पंजाब के बच्चों को यूक्रेन से निकालते हैं, ये हरियाणा के युवाओं को विदेश में भेज रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को मौका दिया। कांग्रेस को कई बारी मौका दिया, भाजपा को कई बार मौका दिया, इनेलो को मौका दिया। लेकिन कुछ नहीं सुधरा। पंजाब में 2022 में हमें एक मौका दिया, 117 में से 92 सीटें जीती। वहां दूसरी पार्टियों के आधे जेल में हैं और आधे जाने की तैयारी कर रहे हैं। जो लोगों का पैसा लूटा, जो उनका खून निचोड़ा इसका हिसाब, मैं ले रहा हूं।

उन्होंने कहा कि हर दूसरे दिन आप पढ़ते होंगे कि पंजाब में पुरानी रिश्वत के मामले में गिरफ्तारी हुई, मैं 10 साल पुराने पैसे को भी ब्याज समेत पंजाब के खजाने में लाने का काम करूंगा। चाहे आप लोग अपने रिश्तेदारों को फोन कर पूछ लो, पंजाब में 90 प्रतिशत घरों में बिजली का बिल जीरो आता है। दो साल हो चुके हैं। दिल्ली में भी बिजली फ्री मिल रही है।

उन्होंने कहा हिसार के सिवानी मंडी में जन्मे एक बच्चे ने पढ़ाई लिखाई कर अफसर की नौकरी ली। फिर लोगों की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी बनाई और दिल्ली का तीन बार मुख्यमंत्री बन गया। ऐसा है हरियाणा का लाल, केजरीवाल। केजरीवाल साहब ने काम की राजनीति की है, नाम की नहीं की। कोई पार्टी आपको आकर बोलती है? स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे। बिजली फ्री कर देंगे। कोई भी पार्टी नहीं कहती है राशन घर पर देंगे। वे लोग धर्म की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा मैंने संसद में कहा था बीजेपी वालों समाज को तोड़ने की बात मत करो। कितनी देर तक लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करोगे। मैंने बोला था, लंबे सफर को मीलों में मत बांटिए, कौम को कबीले में मत बांटिए, एक बहता दरिया है मेरा देश, इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए। ये देश को बांटने का काम कर रहे है, हम देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। हरियाणा के एक तरफ दिल्ली और एक तरफ पंजाब है। आप लोगों से पूछ लेना, दिल्ली में साढ़े आठ साल हो गए, मेरे अभी अढ़ाई साल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 847 आम आदमी क्लीनिक बन चुके हैं। एक करोड़ 70 लोग दवाई लेकर ठीक हो चुके हैं। पंजाब का हर दूसरा व्यक्ति फ्री की दवाई और टेस्ट करवा चुका है। 75 साल देश को आजाद हुए हो चुके हैं, इनसे सीवरेज के ढक्कन पूरे नहीं हुए। अपने बच्चों के भविष्य के बारे में कैसे सोचेंगे? इन्होंने सिर्फ अपने बच्चों को सेट करने का काम किया है। आम लोग सिर्फ जिंदाबाद मुर्दाबाद करते रह गए। एक दूसरे को लड़वाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के हाथ में राज दे दो, आपकी जेब की चोरियां बंद हो जाएंगी। आपके खेत की चोरियां, फसल की चोरियां और नस्ल की चोरियां बंद हो जाएंगी। पिहोवा के साथ बहुत ही करीबी रिश्तेदारी है, आप लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। आप लोग तो कंधे से कंधा मिलाकर कैथल, शाहाबाद, गुहला चीका, जाखल, टोहाना और नरवाना तक चलो। डबवाली तक पंजाब है, वहां तक वोट मांगने चलते हैं। आप लोग तो मेरे परिवार के लोग हो।

उन्होंने कहा कि अच्छे काम के लिए हमारा साथ दो। जिस दिन आपको लगे कि केजरीवाल और भगवंत मान जनता के साथ इंसाफ नहीं कर रहे, हमें वोट मत देना। हमें राजनीति में आने की कोई जरूरत नहीं थी, मैं कोई फेल कलाकार नहीं था। हम पैसे कमाने वाले काम छोड़ कर आए हैं। अरविंद केजरीवाल आईआरएस अफसर थे, उनकी पत्नी भी आईआरएस थीं। दोनों चाहते तो कितने पैसे कमा लेते, लेकिन सब छोड़कर दिल्ली के सीएम बने और पूरे देश की राजनीति बदलने का काम किया। ये जनता की सेवा का जुनून था।

उन्होंने कहा कि पैसे कमाने होते तो मैं कितने ही कमा लेता। लेकिन, हमारे गुरुओं ने लोगों के हक के लिए खड़े होने की शिक्षा दी है। हर चीज पैसे के लिए नहीं होती, अगर गुरुनानक देव जी दुकान खोल लेते तो सच्ची गुरुबाणी कौन लिखता और सज्जन ठग को कौन सुधारता। हलाल और हराम की रोटियां में फर्क कौन करता। ये लोग तुम्हें लॉलीपॉप देंगे, पहले मंहगाई करते हैं फिर 100 रुपए सस्ती करके लोगों का बहकाने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 सालों से लोगों को लूट रही है, चुनाव के समय 100 रुपए सिलेंडर सस्ता कर लोगों को बहकाते हैं। बिजली, पानी, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए आम आदमी पार्टी को चुने। झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को कितने दिन अंदर रखेंगे? सितेंद्र जैन ने अस्पताल बनाए, उनको जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया ने स्कूल बनाए,  उनको जेल में डाल दिया। केजरीवाल देश को बनाना चाहते हैं, उनको अंदर डाल दिया। मैं उनको कहना चाहता हूं हम और मिट्टी के बने हैं। हम शहीद भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, शहीद ऊधम सिंह, गुरु अर्जन देव के वारिश हैं।

उन्होंने कहा पहले भी आप लोगों ने दूसरी जगह वोट देकर देख ली। इस बार हमें वोट देकर देखिए। हरियाणा में पिछले 75 साल से इन्होंने लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम किया। कांग्रेस और बीजेपी और दूसरी पार्टियां पांच साल, 10 साल ऐसे करके लोगों को लूटते आए हैं। इस बार हमें मौका देकर देख लो। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी बदलाव लाने का काम करेंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप लोगों ने दिखा दिया कि आप आम आदमी पार्टी का राज बनाना चाहते हो, झाड़ू चलाना चाहते हो। विधानसभा चुनावों में भी थोड़ा जोर लगाओगे तो आम आदमी पार्टी का राज बन जाएगा। उन्होंने कहा 25 साल कांग्रेस पार्टी का राज रहा, 10 साल से भाजपा का राज रहा। जिस भी पार्टी ने वोट मांगा सबको राज करने का मौका दिया, लेकिन कोई भी पार्टी स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, महिलाओं के लिए सम्मान और युवाओं को रोजगार नहीं दे सका।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इसलिए पांच गारंटी देकर कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता को सभी मूलभूत सुविधा देने का काम करेगी। यहां के विधायक संदीप सिंह ने वोट लेकर जो आप लोगों और हरियाणा के समाज के साथ गद्दारी की है, उसकी सजा देने का समय नजदीक आ रहा है। उनके ऊपर आरोप भी तय हो गए हैं। संदीप सिंह ने हरियाणा की बेटी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। मुख्यमंत्री खट्टर जो विधानसभा में थपकियां देकर बोल रहे थे, नहीं लेंगे इस्तीफा। बीजेपी का पूरा नेतृत्व हरियाणा की बेटी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति के साथ खड़ा था। अब बदला लेने का समय है।

उन्होंने कहा जो हमारी बेटियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करेगा, उसका हरियाणा की जनता सूपड़ा साफ करेगी। 750 किसानों की शहादत लेने वाली बीजेपी को भगवान भी माफ नहीं करेगा। उस शहादत का बदला हरियाणा की जनता लेने का काम करेगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने कहा कि हमें सरदार भगवंत मान पर बड़ा मान है। उनके घर पिहोवा की बेटी है। वे हमारे दामाद हैं, जोकि बड़े पूजनीय होते हैं। आज वे हमारे बीच आए हैं, मैं उनको विश्वास दिलाता हूं कि हमें आप पर बड़ा मान है। आम आदमी पार्टी फले और फूले और ये हलका आपकी इज्जत करेगा और आपकी विचारधारा को बढ़ाने का काम करेगा। पिहोवा विधानसभा से जो भी प्रत्याशी होगा, वो विजय प्राप्त करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *