Gurugram Crime News गुरुग्राम के गांव भीमगढ़ खेड़ी में सोमवार को पिस्टल चाकू मिर्च पाउडर और कफन के साथ तीन हत्याएं करने आए पूर्व पिता को बच्चों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित अपनी तलाकशुदा पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के लिए आया था। आरोपित ने बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या की साजिश रची थी।

गांव भीमगढ़ खेड़ी में सोमवार को पिस्टल, चाकू, मिर्च पाउडर और कफन के साथ तीन हत्याएं करने आए पूर्व पिता को बच्चों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित अपनी तलाकशुदा पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के लिए आया था। आरोपित ने बड़े ही निर्मम तरीके से हत्या की साजिश रची थी।
सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपित के विरुद्ध बिहार के जिला सिवान के सदर थाने में भी एक हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें वह पकड़ा नहीं गया था। आरोपित की पहचान लक्ष्मण विहार फेज दो निवासी छत्रसाल तोमर के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति छत्रसाल तोमर का व्यवहार ठीक नहीं था। इसके चलते उन्होंने परेशान होकर 2019 में तलाक ले लिया था। वह पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपित ने 2018 में उनके ऊपर चाकू से हमला किया था। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *