पिहोवा । जिंदा मां को मृत दिखाकर बहन के हिस्से की जायदाद हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरु नानक कॉलोनी की सुखविंदर कौर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि उसके पिता जसवंत सिंह की 2019 में मृत्यु हो गई थी। उस समय उसका भाई लखविंदर सिंह विदेश में था। पिता की मृत्यु के बाद सारी औपचारिकताएं उसने पूरी की। लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसके भाई लखविंदर सिंह, अमरजीत कौर, अमनदीप कौर, जुझार सिंह व सुखविंदर सिंह आदि ने मिलीभगत करके उसके हिस्से की जायदाद उसके भाई लखविंदर सिंह के नाम करवा दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिता की मौत के बाद इन लोगों ने उसकी मां सुरजीत कौर को मृतक साबित कर दिया। जबकि उसकी मां अभी भी जिंदा है। इतना ही नहीं नंबरदार को भी गुमराह करके कागजातों पर अंगूठा लगवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक जसवंत सिंह की पत्नी भी अभी जिंदा है। इसके फर्जी कागजात तैयार करके आरोपियों में से एक ने महिला के हिस्से की प्रॉपर्टी हड़प ली।  पुलिस ने शिकायत पर उपरोक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *