इंद्री/विजय कंबोज/खबरनामा हरियाणा
देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने व पूर्व मुख्यमंत्री एवं निर्वाचित सांसद मनोहरलाल के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर इन्द्री में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। विधायक रामकुमार कश्यप को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाई। विधायक रामकुमार कश्यप व भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी नई कैबिनेट के उज्जवल कार्यकाल हेतू शुभकामनाएं व बधाई दी। सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये पहल प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरवशाली है। नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर एक इतिहास रचा है।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशहित में ऐतिहासिक निर्णय लेकर जो कार्य किए हैं, उन्हीं की वजह से आज देश का नाम विश्व में चमका है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा और निश्चित रूप से हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरकर सशक्त राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *