कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा के मंत्री हारे वही 2024 के लोकसभा चुनाव में दो मुख्यमंत्री हारेंगे। बवेजा ने कहा कि करनाल से मुख्यमंत्री नायब सैनी विधायक पद पर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाबी समुदाय से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल लोकसभा से सांसद पद का चुनाव लड़ रहे है। बवेजा ने कहा कि करनाल विधानसभा में सैनी समुदाय के वोटों की संख्या नाम मात्र है और गांवों में किसानों का दबदबा है। किसानों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री क्या-क्या कर चुके है उसका बदला किसान दोनों से वोट की चोट से लेंगे। वही पंजाबी समुदाय की बात करे तो पंजाबियों को क्या लाभ पहुंचाया या कभी उनकी कोई सुख दुख की बात सुनी हो, अपने करनाल कार्यालय में भी प्रदेश के दूसरे नगर के लोग बैठा रखे थे। नगरवासी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे है। मौजूदा सांसद ने भी क्षेत्र की व लोगों की पांच वर्ष अनदेखी की जिसका परिणाम अब वर्तमान के मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री भुगतेंगे। नीलोखेड़ी से समालखा तक मौजूदा सांसद ने कोई भी जनहित के लिए काम नही किया। जनता भी अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। बवेजा ने दावा किया कि करनाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज कर लोकसभा पहुंचेंगे। बवेजा ने कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की हरियाणा प्रदेश इकाई कांग्रेस के प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा का पूर्ण समर्थन करती हैं और महासभा के सभी पदाधिकारी करनाल में आकर अपना दायित्व निभाये और आने वाले समय में विधानसभा में अपने समुदाय के ज्यादा से ज्यादा विधायक पद लेकर साथियों को विधानसभा भेजने के लिए  कार्य करे। बवेजा ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी का बोलबाला है। गीता में लिखा है कि जो बोएगा वही काटेगा। अब समय ही बताएगा गीता महोत्सव के नाम राम के नाम पर कितना कितना लूटा है। गीता में ये भी कहा गया है कि अपने कर्मोके फल यहां पर इसी धरती पर भुगतने पड़ते है। सत्ता में चूर को कुछ भी पता नहीं चलता लेकिन जनता समय का इंतजार करती है, अब समय आ गया है और सत्ता जा रही है।

फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट मधुसूदन बवेजा

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *