अम्बाला 1 अप्रैल:  प्रदुमन सचदेवा की टीम का कार्यकाल 31 मार्च 2024 जोकि 3 वर्ष का था वह समाप्त हो रहा था। उन्होंने स्वेच्छा से अपने पद को त्याग तथा इस बारे संस्था के चेयरमैन नीरू वढेरा को लिखित रूप में सूचित किया गया। सचदेवा ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव रखा। जिसके उपरांत संस्था के वरिष्ठ सदस्य व उपप्रधान गुलशन शर्मा द्वारा नीरू वढेरा के नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा, जिसे संस्था के अति विशिष्ट सदस्य मनोहर लाल द्वारा अनुमोदित किया गया। इस प्रकार सर्वसम्मति से नीरू वढेरा को एक बार फिर से प्रधान पद की जिम्मेवारी दी गई। चेयरमैन का पद रिक्त होने पर वढेरा ने अपने स्थान पर मास्टर हंसराज सचदेवा को चेयरमैन का पद देकर सम्मानित किया। मास्टर हंसराज सचदेवा जी काफी लम्बे समय से संस्था की सेवा में लगे हुए हैं।
नीरू वढेरा को अपनी नई कार्यकारिणी बनाने तथा अन्य कार्यों के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। नीरू वढेरा ने बताया कि वह पुरानी टीम में कोई खास बदलाव नहीं करेंगे क्योंकि सचिव पंकज शर्मा व कोषाध्यक्ष बॉबी मेहंदीरत्ता तथा अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्य भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। वढेरा ने प्रदुमन सचदेवा व उनकी टीम को उनके द्वारा संस्था को दी गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
ज्ञात रहे कि नीरू वढेरा स्वर्ग आश्रम सेवा सोसायटी संस्था के फाउंडर प्रधान हैं। वह वर्ष 2006 से 2012 तक लगातार 6 वर्ष प्रधान रह चुके हैं। सभी का मानना है कि इस स्वर्ग आश्रम के सम्पूर्ण कायाकल्प में वढेरा का बहुत योगदान है। इस स्वर्ग आश्रम को और बेहतर बनाने व निर्माण पर अभी 50 लाख रुपये का लक्ष्य उन्होंने रखा है जिसे वह तीन चरणों में इलाका वासियों व जनता के सहयोग से पूरा करेंगे। इस कार्य का 15 लाख रुपये का प्रथम चरण का कार्य वह जल्द ही शुरू करने वाले हैं। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ संस्था के संरक्षक गुरप्रीत सिंह ‘हन्नी’ व रमेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *