ब्राह्मण दंगा फैलाने का नहीं देश को एकसूत्र में बांधता है-दीपक शांडिल्य

जनसेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने कहा है कि हरियाणा के बीजेपी नेता व हिसार से लोकसभा सीट के प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह चौटाला द्वारा पिछले दिनों ब्राह्मण समाज बारे गलत टिप्पणी की गई। दीपक शांडिल्य ने बीजेपी के इस नेता का विरोध करते हुए कहा है कि चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को तोलकर ही बोलना चाहिए। ब्राह्मण समाज चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के इस विवादित बयान की घोर निंदा करता है। दीपक शांडिल्य ने कहा है कि देश का ब्राह्मण पूजनीय एवं विश्वसनीय है। शुभ मुहूर्त के कार्यों में ब्राह्मण को सबसे आगे रखा जाता है। ब्राह्मणों की आस्था हमेशा देश को एक सूत्र में बांधने की रही है। ऐसे में चौधरी रणजीत सिंह चौटाला का यह बयान ऐसा लगता है कि बीजेपी पूर्ण देश में हो रहे लोकसभा चुनावों में ब्राह्मण समाज की वोट लेना नहीं चाहती। दीपक शांडिल्य ने कहा है कि बीजेपी पूरे भारत में हिन्दुत्व का नारा दे रही है। रणजीत सिंह चौटाला को यह याद रखना चाहिए कि ब्राह्मण से बड़ा कोई हिन्दू नहीं होता। ब्राह्मण जात देश में दंगा करवाने नहीं देश को एकसूत्र में पिरोने का काम सदियों-सदियों से करता है। जनसेवा संघ के प्रधान दीपक शांडिल्य ने कहा है कि बीजेपी श्वते पत्र जारी करे कि जिस प्रकार उन्हें लोकसभा चुनावों में किसानों की वोट नहीं चाहिए उसी प्रकार क्या ब्राह्मणों की वोट भी नहीं चाहिए। शांडिल्य ने कहा कि बिडम्बना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राह्मणों, साधू, संतों का सम्मान करते हैं। ऐसे में चौधरी रणजीत सिंह ने यह बयान देकर ब्राह्मणों को बीजेपी के विरूद्ध किया है। रणजीत चौटाला के इस बयान से ब्राह्मणों के मन को ठेस पहुंची है। चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के इस बयान की जनसेवा संघ घोर निंदा करता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *