अंबाला।

अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के साथ किए गए वायदे को पूरा किया और सभी को अंबाला कैंट में बने सुभाष पार्क की सैर करवाई। इस दौरान मेयर शक्तिरानी शर्मा बस के माध्यम से सभी बुजुर्गों को लेकर सुभाष पार्क पहुंची और रंगारंग कार्यक्रम के साथ बुजुर्गों के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बुजुर्गों को तिलक करते हुए होली की बधाई दी तो वहीं बुजुर्गों ने भी भजन, संगीत और अपनी कला दिखाते हुए खूब मस्ती की। इस दौरान बुजुर्गों ने कई गेम खेली है और विजेताओं को शक्तिरानी शर्मा की तरफ से गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सुभाष पार्क में करीब दो घंटे बीताने के बार शक्तिरानी शर्मा ने एक निजी रेस्टोरेंट में सभी को लंच करवाया। इतना नहीं मेयर ने उन सभी बुजुर्गों को सहारा दिया जोकि ठीक से चल नहीं पा रहे थे और लंच के समय भी बुजुर्गों की सेवा करती नजर आई।
मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि वह कई बार वृद्धाश्रम में जाकर कार्यक्रम कर चुकी है। इससे पहले जब वह वृद्धाश्रम गई थी तो उस समय बुजुर्गों से वायदा किया था कि उन्हें पिकनिक पर लेकर जाएगी। जिसके बाद होली का त्यौहार आया और वह बुजुर्गों को सुभाष पार्क में घुमाने लेकर आई हैं। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों के साथ समय बिताकर अच्छा लगा और वह भी बहुत खुश नजर आए। दिल चाहता है कि बार बार मुलाकात करती रहूं और उनके साथ समय बिताए। वहीं एक सवाल का जवाब देते हुए शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि अपनों से दूर होने का दुख सभी के चेहरें पर दिखाई दे रहा था और सभी ने मेयर शक्तिरानी शर्मा का धन्यवाद किया, क्योंकि वह लंबे समय के बाद ऐसे कहीं बाहर घुमने आए हैं। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र कौर, बृजलाल सिंगला, सेक्टर-10 प्रधान कमल सिंगला, वीके शर्मा, एसपी भनौट, नीना शर्मा, रंजू अग्रवाल, रविंद्र सौंडा, डिम्पल मलिक, मंथन, वरदान, राजू, अंकित, प्रिंस, कमल, विनय बक्शी, मनीष वर्मा, मदन लाल, वीनित भाई, जसबीर जस्सी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *