अम्बाला 22 मार्च: भारतीय जनता पार्टी की एस.सी मोर्चा जिला के जिला अध्यक्ष अमित कुमार बाजीदपुर ने जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिसमें अम्बाला शहर के मनदीप अटकान को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्ति की है।
मनदीप अटकान छात्र जीवन से ही एबीवीपी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। अपने छात्र जीवन के दौरान 2011 से एबीवीपी से जुड़े जिसके बाद छात्र संगठन एबीवीपी में कॉलेज अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला संयोजक, विभाग संयोजक व हरियाणा प्रदेश के विश्वविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख व अनेक जिम्मेवारियों का निर्वहन किया है। मनदीप अटकान 2018 में हुए छात्र संघ चुनाव में जिले के 11 कॉलेजों में से 9 पर विजय प्राप्त करने के सूत्रधार रहे हैं।
अपनी नियुक्ति पर मनदीप अटकान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है, जो राष्ट्र सर्वप्रथम के सिद्धांत पर काम  करती है और अंत्योदय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझ जैसे कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्म्ेवारी दी है। उसके लिए संगठन का आभार जताता हूं व विशेष रूप से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री असीम गोयल, पूर्व गृहमंत्री, अनिल विज व जिला अध्यक्ष मनदीप राणा का धन्यवाद करता हूं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *