कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की अशोक अरोड़ा ने
कुरुक्षेत्र,22 मार्च। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्र्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि इलेक्ट्रोल बॉंड के रूप में हजारों करोड़ रूपए की वसूली करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी बेनकाब हो चुकी है। इस घोटाले से जनता का ध्यान बांटनेे के लिए ही दिल्ली के मुख्यमँत्री अरविंद केजरीवाल को अलौकतांत्रिक ढंग से रात के अंधेरे में गिरफ्तार किया गया। उन्होने केजरीवाल की गिरफ्तारी की कडी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जनतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमँत्री नायब सिंह के निवास के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने व पानी की बौछारें करने की अशोक अरोड़ा ने कडी निंदा की। उन्होने कहा कि आज देश में विपक्षी नेताओं को डराने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। कोई भी विपक्षी नेता सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। विरोध करने पर लोगों पर लाठियां भांजी जाती हैं। उन्होने आरोप लगाया कि कुरुक्षेत्र में महिला कार्यकर्ताओं पर पुरुष पुलिस कर्मियों ने लाठियां भांजी और प्रदेश की बेटियों का अपमान किया।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा चुनाव में अपनी हार देखकर बौखला गई है। इसलिए घटिया हरकतों पर उतर आई है। भाजपा सरकार देश के विपक्ष को खत्म करना चाहती है। सरकार द्वारा की जा रही ज्यादतियों की हद हो चुकी है। देश को आजाद करवाते समय जनता ने सोचा था कि आजादी के बाद अपना देश होगा अपना संविधान होगा लेकिन भाजपा सरकार ने तो बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को पांव तले रौंद दिया है। अरोड़ा ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है। भाजपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। देश के जिन बडे बडे उद्योगपतियों और कंपनियों से इलेक्ट्रोल बॉंड के रूप में जो वसूली की गई। उन कंपनियों और उद्योगपतियों को चंदे के बदले नाजायब लाभ दिया गया। इसका भांडाफोड होने के डर से ही केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई है। देश की जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड जवाब देगी। भाजपा का सूपडा साफ होगा देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और उसके बाद हरियाणा विस चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *