टिकरी निवास स्थान पर पूर्व मंत्री ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
पिहोवा। पूर्व मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा जिसे भी कुरुक्षेत्र लोकसभा का प्रत्याशी बनाएगी। उसे यहां से जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हलके के लोगों का लक्ष्य होना चाहिए कि लोकसभा की नौ विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा बहुमत इस क्षेत्र से पार्टी को मिले। पूर्व मंत्री संदीप सिंह टिकरी निवास स्थान पर सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति जिला परिषद एवं नगर पालिका पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मंत्री पद एक जिम्मेदारी का कार्य होता है और पार्टी को तय करना होता है कि यह जिम्मेदारी किसे देनी है। इसमें हताश या निराश होने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता के कार्य पहले भी होते रहे हैं और अब भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। विकास के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सभी को समान रूप से ताकत दी और उन्हीं के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी 90 विधानसभाओं में समान रूप से कार्य करवाने में सक्षम रहेंगे। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि सभी विधानसभाओं में से बड़ी जीत यहां से भाजपा प्रत्याशी की होनी चाहिए। 400 पार का जो नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। उसे साकार करने में इस लोकसभा का भी सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *