लाडवा, 17 मार्च : शहर के वार्ड नंबर 13 रविदास नगर में स्थित श्री सिद्ध बाबा की समाध पर रविवार को 12वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने शीश झुकाकर बाबा की पूजा अर्चना की, व भंडारे की शुरुआत करवाई।
समाध के सेवक इमना कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों से श्री सिद्ध बाबा की समाज पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उसी कड़ी में रविवार को भी सिद्ध बाबा की समाध पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए और हमें भगवान की पूजा अर्चना कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने सिद्ध बाबा की समाज पर पूजा अर्चना की। वहीं भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की समाध पर पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं द्वारा कढ़ी चावल व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं मौके पर सेवकों द्वारा संदीप गर्ग को पटका पहनकर सम्मानित भी किया। वहीं मौके पर घनश्याम कम्बोज, संजीव कुमार, हरीश कुमार, रवि कुमार, काकू, बोबी, जैकी, हैप्पी, विक्की, रमेश चंद, रविंद्र कुमार, कपिल कुमार, जितेंद्र कटारिया, कमल, प्रेमो रानी, सरोज बाला, गेजो रानी, दर्शना, सुषमा, सुनीता, ममता, रिंकी, राजबाला सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *