अम्बाला 16 मार्च:  श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 16 मार्च से 23 मार्च 2024 तक प्रतिदिन सांय 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिव मंदिर जग्गी कालोनी फेस-1 में आज बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। यहां निकाली गई 108 क्लशों की शोभा यात्रा में अनेकों महिला मण्डल, जग्गी कालोनी की महिलाएं व बच्चे व भक्तजन शामिल हुए। ढोल, नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए भक्तजनों द्वारा निकाली गई यह शोभा यात्रा खेड़ा मंदिर से आरम्भ होकर शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। जिसमें श्रीमद्भागवत गीता को पंडित पंकज वलोमा द्वारा बहुत ही श्रद्धापूर्वक शिव मंदिर तक लाया गया। जहां मंदिर में इसकी पूजा अर्चना होशियार सिंह व उनके परिवारिक सदस्यों चन्द्र मोहन बक्शी व महेश वशिष्ठ द्वारा अन्य परिवार जनों द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश नागी, श्री भटनागर व अन्य कालोनी वासियों द्वारा सुन्दरभजन गाए गए। पूजा अर्चना एवं मंत्रोच्चारण पंडित मुकेश खण्डूरी ने द्वारा किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *