कई खेल नर्सिरियाँ गोद ली है, जिसमें हो रहे है खिलाड़ी तैयार
लाडवा 11 फरवरी : समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग ने कहा कि उनकी ओर से लाडवा हल्के की जनता के लिए अनेक योजनाएं चल रही है। जैसे कि मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन लाडवा रसोई, बाबैन रसोई, मथाना रसोई इसके साथ-साथ मेडिकल वैन व मेडिकल कैंप आदि लगाए जा रहे हैं।
समाजसेवी संदीप गर्ग रविवार को लाडवा अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में लाडवा हल्के की जनता के लिए और भी नेक कार्य शुरू किए जाएंगे। जिससे लाडवा हल्के की जनता को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि वह हमेशा लाडवा हल्के की जनता के बारे में सोचते हैं और उनके किसी प्रकार की कोई भी परेशानी आदि न हो। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कई खेल नर्सरी गोद ली जा चुकी है, जिससे कि खिलाड़ी लाडवा हल्के में तैयार हो सके और अपने हलके के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में खिलाड़ियों व अन्य जनता के लिए अनेक योजनाएं वह लाडवा हल्के की जनता के लिए लेकर आ रहे हैं। जिससे लाडवा हल्के की जनता को लाभ मिलेगा। मौके पर सुबा सिंह, घनश्याम कंबोज, महेश गर्ग, अनुज गर्ग, प्यार सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *