कुरुक्षेत्र 11 फरवरी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा कृषि ड्रोन पायलट के प्रशिक्षण हेतु जिला कुरुक्षेत्र के किसानों और बेरोजगार युवाओं से ऑनलाईन आवेदन मांगे जा रहे है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। आवेदक किसी एफपीओ अथवा सीएचसी का सदस्य होना चाहिए।
डीडीए डा. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र से 27 किसानों को प्रशिक्षण हेतू भेजा जाएगा। ट्रेनिंग करनाल में दी जाएगी। प्रशिक्षु को कोई फीस अथवा खर्च नहीं देना होगा। ट्रेनिंग पर जो भी खर्च होगा उसे कृषि विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रेनिंग की अवधि कुल 8 दिन होगी। सहायक कृषि अभियन्ता राजेश वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर 19 फरवरी 2024 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर उप कृषि निदेशक और सहायक कृषि अभियन्ता द्वारा सभी आवेदकों के दस्तावेजो के निरीक्षण उपरांत योग्यताओं की वेटेज के आधार पर मेरिट बनाकर उपायुक्त कुरुक्षेत्र की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी द्वारा चयन किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *