कुरुक्षेत्र, 29 जनवरी : स्वतंत्र समूह सेवा समिति ने विश्वविद्यालय शिक्षक संघ एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के मैस कर्मचारियों को सम्मानित किया। स्वतंत्र समूह सेवा समिति के चेयरमैन प्रदीप मोर के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। सेवा समिति के प्रधान कृष्ण श्योकन्द ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार ऐसा प्रयास किया गया है कि विश्वविद्यालय के मैस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय से बहुत सारे विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात देश और प्रदेश में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके शिक्षण काल में छात्रावास में मैस कर्मचारियों के सराहनीय कार्य को देखते हुए सम्मानित का निश्चय किया गया। इसी उद्देश्य को विश्वविद्यालय के आर.के. सदन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान कृष्ण श्योकन्द ने बताया कि स्वतंत्रता समूह सेवा समिति पिछले दो वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को जर्सी वितरण, गरीब परिवार की बेटी की शैक्षणिक गतिविधियों को देखते हुए सहायता करना, गरीब परिवार के बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित करना, गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहायता करना, रक्तदान शिविर आयोजित करना इत्यादि में सक्रिय है।
श्योकन्द ने बताया कि मैस कर्मचारियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आध्यात्मिक गुरु राजेंद्र गिरी महाराज पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डा. सत्यदेव विश्वविद्यालय के पूर्व में चीफ वार्डन, रवि बतान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष, अनिल वशिष्ठ डीन अकादमिक, कुसुम गर्ल्स हॉस्टल चीफ वार्डन, सभी हॉस्टलों के वार्डन, डा. जितेंद्र खटकड़ सचिव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, प्रताप सिंह बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के सदस्य तथा बहुत बड़ी संख्या में पूर्व छात्र और मैस कर्मचारी मौजूद रहे। मैंस कर्मचारी यूनियन के प्रधान रजनीश ने स्वतंत्र समूह सेवा समिति एवं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का का आभार व्यक्त किया। स्वतंत्र समूह सेवा समिति द्वारा सभी मैस कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए और मैस कर्मचारियों के प्रधान रजनीश की बेटी के विवाह के लिए 11 हजार रुपए की कन्यादान राशि दी। इस कार्यक्रम में कुलवंत मोर, गुरदीप तंवर, नरेश शर्मा, जसवंत, अनुराग, सूखा गोदारा, जितेंद्र कोडा हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन कैथल के प्रधान, ईश्वर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व अन्य बहुत सारे सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए प्रतिनिधि शामिल रहे। स्टेज का संचालन सतवीर कौशिक ने किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *