अमर शहीद शूरवीरों के सपनों को साकार करने लिए प्रत्येक प्रदेशवासी को देना होगा अपना योगदान, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह में किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी, बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी शो व योग का किया प्रदर्शन, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित, झांकियों में परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र को मिला प्रथम पुरस्कार, परेड में प्रथम स्थान पर रही जिला महिला पुलिस की टुकड़ी, राज्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित, हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
कुरुक्षेत्र 26 जनवरी हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के साथ देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान की एक लम्बी गौरव गाथा जुड़ी है। इस देश के वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही आज सभी भारतवासी खुली हवा में सांस ले रहे है, इन शूरवीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन शूरवीरों के सपनों को साकार करने के लिए हमें देश और प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देना होगा।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा पिपली पुलिस लाइन के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने लघु सचिवालय परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्पचक्र भेंट कर शहीदों को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पिपली पुलिस लाइन के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर भारत ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने का गौरव प्राप्त किया। आज से 75 वर्ष पहले 26 जनवरी 1950 को भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा और विशेष संविधान अपनाया।
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा हैं, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। जनसेवा और जनता के बीच दीवार बन चुकी व्यवस्था को सरकार ने न केवल बदलने का काम किया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया है, जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल तरीके से प्राप्त हो सके। सदियों की प्रतीक्षा और सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप 22 जनवरी 2024 का सूरज देश में एक अद्भुत आभा लेकर आया है। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से प्रतिदिन पूरे देश में उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से देशवासियों को सदियों के धैर्य की धरोहर के रूप में श्रीराम का मंदिर मिला है। राम के इस काम में कितने ही लोगों ने त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा दिखाई है। हम सब उन अनगिनत रामभक्तों, उन अनगिनत कारसेवकों और उन अनगिनत संत महात्माओं के भी ऋणी हैं।
राज्य मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। अटल किसान मजदूर कैंटीन व वीटा बिक्री केन्द्रों का संचालन भी महिलाओं को सौंपा गया है। बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज बिना मांग के खोले गए हैं। इनमें आधे से अधिक लड़कियों के हैं। युवाओं की योग्यता का सम्मान किया है। जिसके 1 लाख 10 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। आउटसोर्सिंग सेवाओं में युवाओं को ठेकेदारों के शोषण से बचाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम बनाया है।
उन्होंने कहा कि आज खेल जगत में हरियाणा का बडा नाम है। हमारे युवा बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मैडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। अवार्ड पाने वाले खिलाडिय़ों को मासिक मानदेय भी दिया जाता है। उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था का मूल आधार हैं। सरकार हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया है। आज हरियाणा में निवेशकों को सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृति निर्धारित अवधि में देना सुनिश्चित किया गया है। आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है।
इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मुख्य अतिथि हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके साथ-साथ जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग कुरुक्षेत्र की तरफ से मुख्य अतिथि हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को कार्यक्रम की फोटो का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी, एसडीएम सुरेंद्र पाल, नगराधीश हरप्रीत कौर, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, पूर्व विधायक बंता राम, प्रदीप झांब, रामपाल पाली, सुरेंद्र सैनी कुक्कू, जसविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बाक्स
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीर वीरांगनाओं को किया सम्मानित
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों जिनमें हरभजन कौर, सुरजीत कौर, कृष्णा देवी, ममता शर्मा, पार्वती, धन्नी देवी, गुरमीत कौर, संतोष कुमारी, जसबीर कौर, दिल्ला राम को मंच उनकी जगह पर जाकर शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बाक्स
डीएसपी मनोज कुमार ने संभाली परेड की कमांड
गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड डीएसपी मनोज कुमार ने सम्भाली। इस परेड में पहली टुकड़ी जिला महिला पुलिस, दूसरी व तीसरी टुकड़ी है जिला पुलिस पुरुषों की टुकड़ी, चौथी होमगार्ड पुरुषों की टुकड़ी, पांचवी एनसीसी सीनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ों की टुकड़ी, छटी एनसीसी जूनियर डिवीजन गुरुकुल के लडक़ों की टुकड़ी, सातवीं एनसीसी जूनियर डिवीजन लड़कियों की टुकड़ी, आठवीं अग्रसैन पब्लिक स्कूल के प्रजातंत्र के प्रहरी लडक़ों की टुकड़ी, नौवीं हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाईडस की लड़कियों की टुकड़ी और दसवीं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के बैंड की टुकड़ी शामिल है। परेड में जिला महिला पुलिस की टुकड़ी प्रथम, एनसीसी गुरुकुल सीनियर डिवीजन द्वितीय और एनसीसी गुरुकुल जूनियर डिवीजन की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही।
बाक्स
राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, एसडीओ पशुपालन विभाग जसवीर सिंह, एएसएमओ डा. कृष्ण दत्त, पीजीटी डा. मिंटो भारद्वाज, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, सिपाही अशोक कुमार, सहायक निरीक्षक कश्मीर सिंह, डीएफएससी से निरीक्षक मंजू बाला, डीसी कार्यालय से लिपिक जसबीर सिंह, डीसी कार्यालय से लिपिक दीपक रविश, डीसी कार्यालय से लिपिक हिमांशु, सिंचाई विभाग से टेलीफोन अटेंडेंट सुभाष चंद, समाज सेवी नंद लाल, एमपीएचडब्ल्यू मनोज, कृषि विभाग से एएई राजेश वर्मा, भूतपूर्व सैनिक राम पाल सिंह, उपायुक्त कार्यालय से निजी सुरक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से ओमपाल दुमोलिया, वाह फाउंडेशन से जसबीर सिंह, सिविल अस्पताल से नर्सिंग अधिकारी रेखा रानी, उद्यमी हरियाणा अवार्ड-2024 विजेता इलेक्ट्रोमेट सॉल्यूशन से रविंद्र कुमार को अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
बाक्स
झांकियों में परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र की झांकी को मिला प्रथम स्थान
गणतंत्र दिवस समारोह में 11 झांकियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इन झांकियों में परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र, जिला कार्यक्रम विभाग कुरुक्षेत्र, आयुष विभाग कुरुक्षेत्र, जिला शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र, पुलिस विभाग कुरुक्षेत्र, सहकारिता शुगर मिल शाहबाद, जिला उद्योग केंद्र/एमएसएमई, स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र, वन विभाग, जिला उद्यान विभाग की झांकियों ने प्रदर्शन किया। इन झांकियों में परिवहन विभाग कुरुक्षेत्र की झांकी प्रथम, जिला शिक्षा विभाग की झांकी द्वितीय और महिला एंव बाल विकास विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।
बाक्स
पुलिस विभाग द्वारा केंद्र सरकार के तीन नए कानूनी विधेयकों को दर्शाती झांकी का किया प्रदर्शन
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा झांकी निकाली गई। इस झांकी में केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय दंड संहिता 1860, भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 में सुधार करते हुए तीन नए विधेयक क्रमश: भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य बिल-2023 बनाए गए हैं जो लोकसभा व राज्यसभा से पारित किए गए हैं। इन विधेयक/कानूनों को जल्दी ही अम्ल में लाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *