जजपा जनसंपर्क अभियान के तहत डॉ. अजय चौटाला के पिहोवा क्षेत्र के ग्रामीण दौरे
आज पिहोवा, जननायक जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला 27 जनवरी को पिहोवा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जजपा के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि 10 बजे गांव गुमथलागढू से डॉ.अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद गांव ईशाक, सुरमी, झांसा और जलबेहड़ा में डॉ. अजय चौटाला लोगों से रूबरू होंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के संपर्क अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है। आए दिन सैकड़ो नए कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी ताऊ देवी लाल के सिद्धांतों पर आधारित है। किसान, कमेरा, मजदूर, युवा, बुजुर्ग, महिला व कर्मचारी सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भरसक प्रयास किया है। जिसके परिणाम स्वरूप जजपा बहुत कम समय में एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर लोगों के सामने आई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम में पहुंचकर डॉ. अजय सिंह चौटाला के विचारों को जरूर सुने।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *