कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 22 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह जानकारी देते हुए लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा 19 जनवरी 2024 को जारी अधिसूचना के अनुसार भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार 22 जनवरी 2024 को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को स्थगित हुई परीक्षाओं का आगामी शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध केयू की संचालन शाखा द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है जो संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों व संस्थानों के निदेशकों व विभागाध्यक्षों को ईमेल द्वारा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *