*शाहाबाद/कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी*
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को शाहबाद के गांव बसंतपुर में बदलाव महारैली निमंत्रण जनसभा की। उन्होंने इस दौरान 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव जनसभा का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच रहे। आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी। इस रैली में हरियाणा के हर गांव में भारी संख्या में लोग पहुचेंगे। इस मौके पर उनके साथ सुमित हिंदुस्तानी, करणवीर सिंह लौट, मान सिंह रतनगढ़, रोहताश रंगा, गेहल सिंह संधू, जोगा सिंह, आशा पठानिया और पुष्प राज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
अनुराग ढांडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब जब आम जनता अपनी मांग को पुरजोर तरीके से रखती है तब तब ये राजनीतिक पार्टियां भाग जाती हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली 70 में से 67 सीटें और पंजाब में 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भाजपा वाले कहते हैं कि आम आदमी पार्टी सुपारी जितनी पार्टी है अब वही सुपारी जितनी पार्टी उनके गले में अटक गई है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का मेयर बन रहा है और भाजपा चुनाव से भागी भागी फिर रही है। भाजपा कह रही है कि जिसको चुनाव करवाना था वो अधिकारी बीमार हो गया। यदि कल को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बीमार हो गए तो क्या देश का चुनाव करवाना बंद करवा दोगे। भाजपा कब तक चुनाव से भागेगी अब जनता ने मन बना लिया है तो आम आदमी पार्टी की सरकार आकर ही रहेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के डेढ़ हजार से ज्यादा गांव में जा चुका हूं। अपने अनुभव के आधार पर बता रहा हूं कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में जबरदस्त रुझान है। धीरे धीरे हरियाणा के हर व्यक्ति के मन में आम आदमी पार्टी की विचारधारा घुसती जा रही है। आगामी चुनावों में हरियाणा में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लोग कहते हैं सरकार कैसे बनाओगे और हम कहते हैं जैसे दिल्ली और पंजाब में बनाई। क्योंकि आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ती, आम आदमी पार्टी का तो केवल चुनाव निशान होता है चुनाव तो आम जनता लड़ती है। जब जनता चुनाव लड़ती है तो बड़े बड़े धुरंधरों की जमानत जब्त हो जाती है। पंजाब में बादल परिवार का एक भी सदस्य विधानसभा में नहीं है, आम जनता ने पंजाब में चन्नी को हराया और सिद्धू को हराया। अब हरियाणा में भी ऐसा ही बदलाव होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 57 साल हरियाणा को बने हुए हो चुके हैं। 25 साल कांग्रेस की की सरकार रही थी। न स्कूल अच्छे हुए। न बिजली मिला और न ही पानी मिला। वहीं साढ़े 9 साल बीजेपी की सरकार को हो गए इसमें भी वही हाल है। आम जनता को कोई फायदा नहीं पहुंचा। न स्कूल अच्छे हुए। न सरकारी अस्पताल में इलाज होता है। बिजली भी 24 घंटे नहीं मिल रही है। ऐसा सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार है। जहां बिजली भी मुफ्त में दी जाती है, सरकारी स्कूलों को भी प्राइवेट स्कूलों से भी बढ़िया बनाया जाता है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं होती हैं।
उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी दिल्ली में मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा और देश के लिए अपनी शहादत देने वाले सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का काम करती है। दिल्ली में सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त होने पर भी दिल्ली सरकार मुनाफे में है। वहीं हरियाणा में कुछ भी मुफ्त नहीं इसके बावजूद हरियाणा पर साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्जा है। क्योंकि हरियाणा का सारा पैसा दुसरी पार्टियां लूट कर खा गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में आगामी चुनावों में झाडू से भ्रष्टाचार का सफाया करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *