जिला पुलिस ने असला सप्लाई करने के आरोपी को किया गिरफ्तार । अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने अवैध असला सप्लाई करने के आरोपी सन्नी कुमार उर्फ मास पुत्र सोम प्रकाश वासी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 14 सितम्बर 2023 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के मुख्य सिपाही सन्दीप कुमार की टीम अपराध तलाश में जीटी रोङ के सैक्टर-2/3 कट कुरुक्षेत्र पर मौजूद थी । पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नवीन कुमार पुत्र सुरेश चन्द वासी गांव धूमसी जिला करनाल को जीटी रोङ उमरी चौंक कुरुक्षेत्र से काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ असला अधिनियम के तहत थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके मुख्य सिपाही पवन कुमार ने आरोपी नवीन कुमार उर्फ मिन्ना को गिरफ्तार किया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया था।

 दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के मुख्य सिपाही पवन कुमार की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए असला सप्लाई करने के आरोपी सन्नी कुमार उर्फ मास पुत्र सोम प्रकाश वासी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *