डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1 सितंबर 2023 से जीएसटी करदाताओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करदाताओं को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुग्राम से मेरा बिल मेरा अधिकार योजना की शुरुआत करेगी। वे गुरुग्राम के सेक्टर 15 में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का शुभारंभ करेगी।
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि करदाताओं को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा में मेरा बिल मेरा अधिकार योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना के तहत जीएसटी बिल लेने वालों को सरकार करोड़ों के इनाम देगी। उपभोक्ता को सामान की खरीदारी की रसीद पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और 30 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड से ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए उपभोक्ताओं को इनाम मिलेंगे। जीएसटी कलेक्शन के लिए यह योजना अहम रोल अदा करेगी क्योंकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग जीएसटी बिल लेने के लिए प्रेरित होंगे। हरियाणा के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण असम, गुजरात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) दमन दीव, दादरा नगर हवेली और पुडुचेरी के लिए भी मेरा बिल मेरा अधिकार योजना की शुरुआत करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *