चंडीगढ़ में आज भी बादल छाए हैं। बारिश होने की संभावना है। हल्की गरज के साथ बादल बरस सकते हैं। मोहाली में भी बारिश की संभावना है। वहीं पंचकूला में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में 28.2 मिलीमीटर बारिश हुई। रात को हुई बारिश के बाद सुबह चंडीगढ़ में यातायात सामान्य रहा। अभी तक किसी भी रास्ते पर कोई व्यवधान नहीं है।

अगर दिन में तेज बारिश होती है तो चंडीगढ़ पुलिस द्वारा कोई एडवाइजरी जारी की जा सकती है। मोहाली, पंचकूला और जीरकपुर में रात की बारिश के कारण हल्का जलभराव है। जीरकपुर में ट्रैफिक जाम भी है।

चंडीगढ़ की स्टॉर्म लाइन हुई पुरानी
चंडीगढ़ शहर में डली सीवरेज और स्टॉर्म लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। इस कारण उसकी क्षमता में कमी आई है। पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई बारिश के बाद भारी जलभराव देखने को मिला था। यह मुद्दा मंगलवार को नगर निगम की बैठक में भी उठाया गया था।

कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत के द्वारा यह मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि शहर की सीवरेज और स्टॉर्म लाइन काफी पुरानी डली हुई है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पूरे शहर में डली इस लाइन की जांच की जानी चाहिए, ताकि दोबारा से शहर में इस तरह जलभराव न हो।

तापमान में आई गिरावट
मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। अभी शहर का तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *