हरियाणा के रोहतक जिले में मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सूर्यदेव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आ रहे हैं। कभी बादल छा जाते हैं तो कभी धूप खिलती है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान भी गिरेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उमस ने भी लोगों को परेशान किया। वहीं अब आगामी एक सप्ताह की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलेगी।

जलभराव वाले खेतों का दौरा करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा जिला प्रतिनिधिमंडल।
जलभराव वाले खेतों का दौरा करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा जिला प्रतिनिधिमंडल।

खेतों में जलभराव
अखिल भारतीय किसान सभा जिला प्रतिनिधिमंडल ने बारिश के बाद जलभराव से प्रभावित गांव जसिया, ब्राह्मणवास, रिठाल, घिलौड, किलोई का दौरा किया। यहां जलभराव से काफी नुकसान हुआ, जिस पर किसान सभा ने पानी निकासी करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेत डूबे हुए हैं, जिसके चलते फसलों व ट्यूबवेलों को नुकसान हुआ है।

तापमान में गिरावट
जिलेभर की बात करें तो पिछले कई दिनों से खुलकर बारिश नहीं होने से उमस भी अपना असर दिखा रही है। सोमवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूतनम तापमान 27 डिग्री रहेगा।

यह रहेगा आगामी दिनों में मौसम
दिन ————–अधिकतम तापमान—– न्यूनतम तापमान
मंगलवार ———- 32 डिग्री —————— 27 डिग्री
बुधवार ———— 31 डिग्री —————— 26 डिग्री
वीरवार ———— 31 डिग्री —————— 26 डिग्री
शुक्रवार ———– 30 डिग्री —————— 26 डिग्री
शनिवार ———– 31 डिग्री —————— 27 डिग्री
रविवार ———– 32 डिग्री —————— 26 डिग्री
सोमवार ———- 33 डिग्री —————— 27 डिग्री
मंगलवार ———- 33 डिग्री —————— 27 डिग्री

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *