हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के गायब होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 16 घंटे से रेवाड़ी-रोहतक हाईवे को जाम किया हुआ है। गंगायचा टोल प्लाटा से पहले टी-पॉइंट पर जाम लगा है। पुलिस अधिकारी रातभर जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाते रहे, लेकिन ग्रामीण सड़क पर ही डटे रहे और हाईवे पर बैठकर पूरी रात निकाली।

रातभर पुलिस अधिकारी जाम लगा रही महिलाओं और ग्रामीणों को समझाते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।
रातभर पुलिस अधिकारी जाम लगा रही महिलाओं और ग्रामीणों को समझाते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।

आंदोलन को लंबा चलाने की भी तैयारी कर ली गई है। हाइवे पर ही टैंट गाड़ दिए है। कुछ देर बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल डीसी मोहम्मद इमरान रजा से भी मिलने पहुंचने वाला है। इससे पहले चेतावनी दी कि अगर दोपहर 12 बजे तक लड़की बरामद नहीं हुई तो वे रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *