कुरुक्षेत्र 24 जून हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) जुलाई-2023 की परीक्षाएं 20 जुलाई से करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। दोनों परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर अपलोड कर दिए गए है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एक विषय की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई 2023 को करवाया जाएगा। सेकेंडरी (शैक्षिक) कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय, पूर्ण विषय, आंशिक अंक सुधार व विशेष अवसर की परीक्षाएं 21 जुलाई से आरम्भ होकर 28 जुलाई,2023 तक संचालित होंगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *