कुरुक्षेत्र 24 जून चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में स्नातकोत्तर तथा एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में वर्ष 2023-24 के प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 6 जुलाई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। दाखिला फीस ऑनलाइन जमा होगी। इस बार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा और जिन आवेदकों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वो भी आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जो आवेदक विश्वविद्यालय के एमए, एमएससी तथा एलएलबी प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते है, उनकी 19 जुलाई को पहली काउंसलिंग होगी। इसमें सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थी 21 जुलाई सायं 5 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी काउंसलिंग 22 जुलाई को होगी और सफल विद्यार्थी 24 जुलाई सायं 5 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया की 25 जुलाई को तीसरी काउंसलिंग होगी और सफल विद्यार्थी 26 जुलाई सायं 5 बजे तक फीस जमा करवा सकेंगे। इसके उपरांत 27 जुलाई सायं 5 बजे को सभी विभागों को अपनी खाली सीटों का विवरण देना होगा और यह वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, 28 तारीख को फिजिकल काउंसलिंग होगी और इसमें भाग लेने वाले सफल विद्यार्थी 1 अगस्त सायं 5 बजे तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *