एससी-एसटी विद्यार्थी इग्नू के बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में ले सकते है फ्री दाखिला, विभाग की वेबसाइट पर 30 जून तक करवा सकते है एडमिशन के लिए पंजीकरण
कुरुक्षेत्र 18 जून इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई विद्यार्थी नौकरी करते हुए या अपना काम करते हुए उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है तो, इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक अवसर की तरह है। इग्नू में जुलाई 2023 सेशन के लिए एडमिशन अभी चल रहे है। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 300 से अधिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते है। आज का युवा अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनना चाहता और इग्नू ऐसे सभी युवाओं को मौका देती है कि वह अपने काम काज करते करते इग्नू से उच्च शिक्षा भी ले सकते है।
उन्होंने कहा कि आज अनेकों ऐसे विद्यार्थी है जो इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा हासिल कर रहे है और साथ में अपना काम-काज या कॉम्पिटिशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। ऐसे एससी-एसटी विद्यार्थी जिन्होंने अभी 12वीं की परीक्षा पास की है, वे सभी इग्नू तीन ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी और बीकॉम कोर्स में फ्री एडमिशन ले सकते है। फ्री एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स के माता पिता की इनकम ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें सिर्फ 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 500 रुपये डेवलपमेंट फीस देनी होगी। इग्नू में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट इग्नूएडमिशन.समर्थ.ईडीयू.इन पर जाकर कर सकते है। इग्नू में एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *