अशोक अरोड़ा  के नेतृत्व में थानेसर के विभिन्न गांवों में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को दी गति
——
पूर्व मंत्री बोले, रोजगार न होने के चलते प्रदेश के युवा कर रहे विदेशों की तरफ रूख
कुरुक्षेत्र, 5 मार्च। हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए देश के संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता। वे रविवार को थानेसर हल्के के विभिन्न गांवों में कांग्रेस केे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री ने गांव बारना, कैंथला खुर्द, डेरा रामनगर, गांव पिंडारसी, घराड़सी, झिंझरपुर, हथीरा, किरमच, समसीपुर, दयालपुर, आलमपुर व खेड़ी ब्रह्मण में जनसभाओं को संबोधित किया। सभी गांवों में कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा को फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बहुत ऊंचाई तक पहुंचाया। एक समय जब आजादी के दौरान अंग्रेजों द्वारा देश को लूट लिया था और देश को दोबारा से विकसित करना था। उस समय कांग्रेस ने देश को संभाला और ऐसा समय आया जब सुई से लेकर हवाई जहाज तक का उत्पादन देश में होने लगा। पब्लिक सेक्टर को आबाद करने का काम किया लेकिन आज की सरकार जनता के अधिकारों को खत्म करने का काम कर रही है। पब्लिक सेक्टर को नीजि हाथों में बेचा जा रहा है। आज हर वर्ग भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से तंग आ चुकी है। जनता बदलाव चाह रही है। जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है, आने वाला समय कांग्रेस का है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई लेकिन किसान की आमदन दोगुनी करने की बजाए खर्च को दोगुना कर दिया है। डीएपी के दाम बढा दिए गए। इस सरकार में कोई सीजन ऐसा नही गया जब किसानों को यूरिया ब्लैक में न मिला हो। अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेलों के दाम पहले से आधे हो जाने के बावजूद भी पैट्रोल व डीजल के दामों को लगातार बढाया जा रहा है जिस कारण महंगाई बढती ही जा रही है। इतना ही नही किसानों की जमीनों को चंद पूंजीपतियों को सांैपने के लिए तीन काले कानून बनाए गए। किसानों ने सालभर गर्मी, सर्दी, बरसात में संघर्ष किया और 700 किसानों ने अपना बलिदान दिया तब कहीं जाकर सरकार को अपना फैसला वापिस लेना पड़ा। युवाओं को रोजगार देने की बात कही लेकिन आज देश व प्रदेश में बेरोजगारी के ये हाल हैं कि प्रदेश के युवा रोजगार ने मिलने के कारण बारहवीं के बाद कॉलेज में दाखिला लेने की बजाए विदेशों की ओर अपना रूख कर रहे हैं। स्कूलों में टीचर की जरूरत है तो पदों को ही खत्म किया जा रहा है।
अशोक अरोड़ा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सरपंचों पर लाठियां बरसाकर सरकार क्या प्रदर्शित करना चाहती है। गांव से चुनकर जाने वाले प्रतिनिधियों पर लाठियां बरसाना सरकार का निंदनीय काम है। आज स्थिति ऐसी हो गई है कि सरकार लट्ठ के माध्यम से सरकार चलना चाहती है। कभी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी वर्करों पर लाठियां बरसाई जाती हैं तो कभी मांग उठाने वाले कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई जाती हैं। अब लोग प्रधानमंत्री मोदी के कारनामों को भी समझ चुके हैं। फैमिली आईडी का सहारा लेकर बुजुर्गों की पेंशन काट दी जा रही है। अब समय आ गया है आज प्रदेश की जनता को इकट्ठा होकर लड़ाई लडऩी होगी। उन्होने कहा कि राहुल गांधी द्वारा पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम राहुल गांधी के संदेश को घर घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में देश व प्रदेश में कांग्रेस बनेगी। इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, राजकुमार पिंडारसी, सुभाष पाली, जिप सदस्य सुरेश वाल्मीकि, सरपंच रणबीर सिंह बूरा, सरपंच जसमेर घराडसी, टेकचंद बारना, ओमप्रकाश हथीरा, पूर्व सरपंच मिहासिंह, पूर्व जिप सदस्य चंद्रभान वाल्मिकी, मेहर सिंह रामगढ, मा. हरिसिंह, पवन चौधरी, सतपाल तायल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *