हरियाणा के सोनीपत में गोहाना की खटीक बस्ती में महिला की उसके पति ने तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। पति उसके चरित्र पर शक करता था। सास घर से बाहर गई तो वारदात को अंजाम दिया। सास घर लौटी तो पुत्र वधू लहूलुहान हालात में पड़ी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

कुंडली फैक्टरी में करते थे काम

खटीक बस्ती के महिला शिक्षा ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का आशकरण उर्फ बिट्टू लगभग पांच साल पहले कुंडली में एक फैक्ट्री में काम करता था। वहां पर उसने उत्तरप्रदेश में फैजाबाद की रुकिया उर्फ पूजा से प्रेम विवाह किया था। पूजा भी फैक्ट्री में काम करती थी। उनका 2 वर्ष का बेटा कार्तिक है। दोनों लगभग एक सप्ताह पहले गोहाना में अपने घर आए थे।

चरित्र पर करता था शक

महिला ने बताया कि बिट्टू शराब पीने का आदी है और वह अपनी पत्नी पूजा के चरित्र पर शक करता है। बिट्टू ने रविवार सुबह ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। वह बिट्टू और पूजा को घर पर छोड़कर गोहाना में सब्जी मंडी में में चली गई थी। रात को जब वह घर वापस आई तो पूजा घर में चारपाई पर लहूलुहान पड़ी थी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और पूजा को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया।

पति पर हत्या का केस

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिक्षा ने पुलिस को बताया कि किसी के बहकावे में आकर बिट्टू ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। शहर थाना गोहाना की पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *