हरियाणा के रेवाड़ी में खतरनाक नस्ल के डॉग पिटबुल को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। डॉग का कसूर इतना था कि उसके मालिक पर अटैक करने वाली भैंस की पूंछ को मुंह से पकड़ लिया था। डॉग के मालिक की शिकायत पर कोसली थाना में एक महिला सहित 2 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

गांव में घुमाने ले जा रहा था पिटबुल
मामला रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में पड़ने वाले गांव छव्वा का है। गांव के रहने वाले सोमवीर ने बताया कि शाम को वह अपने पालतू डॉग पिटबुल को गांव की बणी की तरफ घुमाने के लिए लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव के रहने वाले दीपक की भैंस बंधी हुई थी। वह निकलने लगा तो भैंस ने सिर मार कर गिरा दिया।

हमला करने पर भैंस की पूंछ पकड़ी
भैंस द्वारा डॉग के मालिक पर अटैक करते ही पिटबुल ने उसकी पूंछ को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान दीपक की पुत्रवधू ने डंडे से कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। पीटने पर कुत्ते ने भैंस की पूंछ छोड़ दी। इसी दौरान गांव का रहने वाला शिवलाल लाठी लेकर वहां आ गया और कुत्ते को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

मालिक को धक्का मारकर गिराया
सोमवीर ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मार कर गिरा दिया। शिकायत में सोमवीर ने आरोप लगाया कि कुत्ते की मौत होने तक शिवलाल उसे पीटता रहा। पिटाई के कारण कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी
सोमवीर ने पूरी की जानकारी अपने पिता अनिल कुमार को दी। इसके बाद अनिल कुमार शिकायत करने शिवलाल के घर चले गए। शिवलाल ने पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अनिल ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सोमवीर की शिकायत पर कुत्ते को मारने व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *