हरियाणा में पानीपत के समालखा कस्बे में विदेशी नंबरों से कॉल कर आरोपी ने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी ने कहा कि उसे पता लग गया है कि उसका भाई विदेश में रहता है। वह उसे गोली मारेगा। उससे पहले वह परिवार में से किसी सदस्य को गोली मारेगा।

आरोपी ने कई बार कॉल कर धमकियां दी है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

27 जनवरी को आई कई कॉल्स
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया कि वह गढी छाज्जू समालखा का रहने वाला है। 27 जनवरी की सुबह एक विदेशी नंबर से उसके घरवाले फोन पर वॉट्सऐप कॉल आई है। जब यह कॉल रिसीव की गई तो कॉल करने वाले ने उसे धमकी दी।

जिससे उसका नाम-पता पूछा, तो उसने कहा कि मैं बेशक कोई भी बोल रहा हूं, मुझे पता लग चुका है कि तेरा भाई मोनू विदेश में है। अब बस ये पता करना है कि किस जगह रह रहा है। इसके बाद उसने धमकी दी कि याद रखना अगले 2 दिनों में किसी को गोली मारुंगा।

जान से मारने की धमकी दी
तेरे घर में से किसी सदस्य को गोली मारनी है। मोनू को भी बाद में देख लेंगे। इसके बाद भी आरोपी की करीब 3 बार कॉल आ चुकी थी। जिसे उसने विदेशी देखकर उठाया था। जब भी उसकी कॉल रिसीव की है, उसने हर कॉल पर जान से मारने की धमकी दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *