हरियाणा के राजस्व विभाग के पटवारियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी राहत दी है। उनकी 10 साल से ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग को पूरा करते हुए 6,600 रुपए बढ़ा दिया है। अब पटवारियों को 32,100 रुपए दिया जाएगा। इससे पहले उन्हें 25,500 रुपए ग्रेड-पे मिलता था। राज्य के वित्त आयुक्त ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

ग्रेजुएशन कर दी थी योग्यता
2011 से पहले प्रदेश में राजस्व पटवारी की योग्यता 10वीं हुआ करती थी। हरियाणा सरकार ने इस योग्यता को बढ़ाकर स्नातक (ग्रेजुएशन) कर दिया था, लेकिन पटवारियों को पुराना ग्रेड-पे 25,500 रुपए ही दिया जा रहा था। इससे पटवारियों में सरकार के प्रति काफी नाराजगी थी, वह कई सालों से ग्रेड-पे बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे।

26 दिसंबर को शुरू किया आंदोलन
अपनी मांगों को लेकर पटवारियों ने 26 दिसंबर 2022 को अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने के आश्वासन के बाद पटवारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि नए साल पर उनका ग्रेड-पे बढ़ा दिया जाएगा। इसके बाद वित्त आयुक्त ने पटवारियों के ग्रेड पे बढ़ाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है।

अभी ये मांग रह गई अधूरी
पटवारियों की अभी एक मांग अधूरी रह गई है। पटवारियों के अनुसार अभी राज्य में कुल 2500 पटवारी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में एक-एक पटवारी पर आठ से दस गांव आ रहे हैं। जिससे उन पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि उनकी इस मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *