हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम सिंह का 104 वां अवतार दिवस मनाया जाएगा। इस अवतार दिवस पर राम रहीम यूपी के बरनावा आश्रम से ऑनलाइन सत्संग करेगा। राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग को लेकर डेरे ने पूरी तैयारियां की है। डेरे में रात से ही उसके प्रेमी नाच गा रहे हैं।

सजा होने के बाद पहली बार लेगा भाग
राम रहीम साध्वी यौन शोषण, रणजीत हत्याकांड, छत्रपति हत्याकांड में सजाफायता है। वह जेल जाने के बाद 5 साल में पहली बार अपने गुरु शाह सतनाम के जन्म दिवस में शामिल हो रहा है। इसी खुशी में उसने पिछले दिनों तलवार से पांच केक काटे थे।

राम रहीम तलवार से केक काटते हुआ।
राम रहीम तलवार से केक काटते हुआ।

राम रहीम के दरबार में हरियाणा सरकार
राम रहीम के अनुयायियों ने बीते दिन सोमवार को प्रदेश भर में सफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान के बहाने हरियाणा सरकार के सांसद, भाजपा विधायक और निकायों के चेयरमैनों ने राम रहीम से चुनावी आशीर्वाद लिया। सबने बारी- बारी से राम रहीम से ऑनलाइन और फोन पर संवाद करके अपनी हाजिरी लगाई। हालांकि प्रदेश के कांग्रेसी, जजपा विधायकों ने इस अभियान से दूरी बनाए रखी।

राम रहीम से आशीर्वाद लेने वालों में हरियाणा के राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के ओएसडी और पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, परिवहन मंत्री के भाई, फरीदाबाद विधायक सीमा त्रिखा, गुहला चीका विधायक की पुत्र वधू से लेकर कई निकायों के चेयरमैन शामिल रहे।

स्वाति मालीवाल का सरकार पर तंज
भाजपा सांसद और सीएम के ओएसडी का नाम आने पर दिल्ली महिला आयोग की चेयपर्सन स्वाति मालिवाल ने हरियाणा सरकार पर तंज कसे हैं। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि फिर से रेपिस्ट और खूनी पाखंडी राम रहीम का तमाशा शुरू, हरियाणा के सीएम के ओएसडी और राज्यसभा सांसद ने फर्जी बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। खट्‌टर साहब सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा कि आपका इसमें कोई लेना देना नहीं। खुलके अपना स्टैंड बताओ- रेपिस्ट के साथ हो या महिलाओं के।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *