हरियाणा के रोहतक में आज से शुगर मिलों को बंद किया जाएगा। वहीं गन्ने के भाव बढ़ाने के लिए आंदोलन की आड में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनावी पैंतरा भी खेला है। जिसके लिए उन्होंने वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने किसानों को अपना अधिकार लेने का रास्ता बताया।

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों के आंदोलन के साथ यह भी प्रचार किया जाएगा कि इस बार किसान सरकार। वर्तमान सत्ताधारियों से सरकार छीनकर खुद गद्दी पर बैठें। जिससे कि किसानों का भला किया जाए। इसलिए इस बार किसान सरकार बनाएं। इधर, किसानों से शुगर मिल बंद करने का आह्वान भी किया।

गुरनाम सिंह चढूनी से मुलाकात करते हुए किसान नेता
गुरनाम सिंह चढूनी से मुलाकात करते हुए किसान नेता

तालाबंदी का पंचायती फैसला
गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि आज सभी शुगर मिलों पर तालाबंदी की जाएगी। शुगर मिल बंद करने का यह पंचायती फैसला है। पंचायत में सभी लोगों को बुलाया था। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि शुगर मिलों पर किसान तालाबंदी करेंगे।

23 को कुरुक्षेत्र में होगी बैठक
उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को सुबह 11 बजे जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में फिर से बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रत्येक शुगर मिल से 5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल से पहुंचने के लिए आह्वान किया। 23 जनवरी को दोबारा से समीक्षा करके आगे का निर्णय लिया जाएगा। जिसके तहत आगे अपनी मांग मनवाई जाएगी।

महम शुगर मिल के बाहर धरने पर बैठे किसान

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *