हरियाणा के करनाल के गांव झंझाडी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़े कैंटर में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव ड्राइवर का था। कैंटर से उतर कर जाते हुए और बाद में फिर कैंटर में सवार होने का उसका सीसीटीवी भी सामने आया है। पेट्रोल पंप के मालिक की सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। उसे लोहड़ी पर घर जाना था, लेकिन वह जिंदा घर नहीं लौट पाया।

तबीयत खराब होने पर रोका

जानकारी के अनुसार गांव सलीमपुर होशियार पुर निवासी सुखवंत (60) का खुद का कैंटर था और वह खुद ही कैंटर पर ड्राइविंग करता था। बुधवार को वह कैंटर में कपड़े लोड करके जालंधर की तरफ जा रहा था। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उसने अपना कैंटर गांव झंझाडी के पास पेट्रोल पंप पर ही रोक दिया। इसके बाद वह कैंटर में ही सो गया।

रात को करनाल पहुंचे मृतक के परिजनों से बातचीत करती पुलिस।
रात को करनाल पहुंचे मृतक के परिजनों से बातचीत करती पुलिस।

सुबह 5 बजे उठा देने को बोला

पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद तस्वीरों में दिख रहा है कि सुखवंत बुधवार रात करीब 11 बजे कैंटर लेकर आता है और रात करीब 12 बजे वह कुछ खाने पीने के लिए उतरता है और बाद फिर वह कैंटर में ही जाकर सो जाता है। इस दौरान वह पंप के कर्मचारी को कहता है उसे सुबह 5 बजे निकलना है तो वह उसे सुबह 5 बजे उठा दे। जिसके बाद कर्मचारी सुबह 5 बजे उठाता भी है। लेकिन वह कहता है उसे अभी नहीं जाना है। वह बाद में जाएगा।

रात को मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस।
रात को मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस।

परिवार को कहा तबीयत है खराब

गुरुवार देर रात को सुखवंत ने का शव लेने के लिए पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि रात को सुखवंत से उनकी फोन पर बात हुई थी तो सुखवंत ने उन्हें कहा था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसकी छाती में जकड़न हो रही है। उसके बाद सुखवंत ने कहा कि वह गाड़ी में कपड़ा लोड है जो वह जालंधर उतकर सीधा लोहडी पर घर पहुंच जाएगा।

बेटा में दुबई में करता है काम

रात को करनाल पहुंचे मृतक सुखवंत के परिजनों ने बताया कि सुखवंत का बेटा भी दुबई में काम करता है। उसको भी सुखवंत की मौत की जानकारी दे दी गई। कल वह भी भारत आ जाएगा।

रात को पेट्रोल पर पहुंची पुलिस।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *