बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को नॉर्दन रेलवे ने ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करने पर फटकार लगाई है। रेलवे ने कहा कि ये खतरनाक हो सकता है। प्लीज ऐसा न करें, क्योंकि लोगों के बीच इसका गलत संदेश जाएगा।

सोनू सूद ने 13 दिसंबर को ट्विटर और फेसबुक में एक वीडियो शेयर किया था। इसके बैकग्राउंड में बॉलीवुड का फेमस गाना ‘मुसाफिर हूं यारों’ चल रहा था और सून ट्रेन के पायदान पर बैठे नजर आ रहे थे।

रेलवे ने सूद को बताया रोल मॉडल
नॉर्दन रेलवे ने 3 जनवरी को सूद के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए कहा कि प्रिय सोनू सूद, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं। ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार की वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है। प्लीज ऐसा न करें। सुगम और सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।

लाखों लोगों ने वीडियो देखा
सोनू के वीडियो को ट्विटर पर 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया है। फेसबुक में लगभग 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो देखा है और 4 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किया है। कुछ लोगों ने कमेंट में उन्हें सावधान रहने की बात कही।

सोनू सूद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *