कुरुक्षेत्र 22 दिसंबर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2022 कर दिया गया है। जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि इस स्कीम के लिए फ्रेश छात्रवृति के तथा रिन्यूअल के पात्र छात्र/छात्राएं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि फ्रेश छात्र/छात्राओं की मैरिट कटऑफ बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है। इस संबंध में दिशा निर्देश नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल स्कॉलरशिप.जीओवी.इन पर उपलब्ध है। छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र/छात्राएं फ्रेश व रिन्यूवल (प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ) छात्रवृति हेतु आवेदन करना चाहते है, वे अपनी छात्रवृति के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल स्कॉलरशिप.जीओवी.इन पर जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। सभी महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों/संस्थानों को भी निर्देश दिए जाते है कि वे अपने स्तर पर छात्र/छात्राओं को आवेदन करने के लिए सूचित करते हुए ऐसे आवेदनों का शीघ्र-अतिशीघ्र ऑनलाइन सत्यापन करें ताकि समय पर छात्रवृति का भुगतान किया जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *