हरियाणा के कैथल व कुरुक्षेत्र में 6 निजी स्कूलों को CBSE बोर्ड की फर्जी मान्यता दिलवा दी गई। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी दलाल के खिलाफ पूंडरी थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दलाल करनाल के इंद्री का रहने वाला है।

SP मकसूद अहमद को पत्र के माध्यम से दी गई शिकायत में पंचकूला कार्यालय के सहायक निदेशक ने बताया कि इंद्री निवासी तरुण कुमार धीमान ने कुरुक्षेत्र के 4 व कैथल के 2 स्कूलों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सीबीएसई से मान्यता दिलाई। इसमें ये भी स्पष्ट नहीं है कि जो मान्यता स्कूलों के पास है, वह समयानुसार और सही है या नहीं।

इन स्कूलों की मान्यता फर्जी

  • कुरुक्षेत्र के माता गुजरी पब्लिक स्कूल बोरीपुर को एनओसी 01 सितंबर 2021 को निदेशालय द्वारा जारी नहीं की गई है। निदेशालय ने एनओसी 22 मार्च 2022 को प्रदान की है।
  • कुरुक्षेत्र के ही गुरु नानक शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागथला को एनओसी 01 सितंबर 2021 को जारी नहीं की गई। यह विद्यालय के पास 20 जुलाई 2021 से ही मौजूद थी।
  • कुरुक्षेत्र एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड कुरुक्षेत्र को एनओसी 23 जून 2021 को निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई। एनओसी 30 मई 2022 से स्कूल के पास पेंडिंग है।
  • कुरुक्षेत्र के गुरु नानक प्रीतम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मारकंडा को एनओसी 21 जून 2021 निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई। एनओसी मामला स्कूल के पास 29 जनवरी 2022 से पेंडिंग है।
  • कैथल जिले में गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल फरल को एनओसी 26 मई 2021 को निदेशालय द्वारा प्रदान नहीं की गई। निदेशालय ने एनओसी 31 अगस्त 2021 को प्रदान की है।
  • कैथल के डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल ढांड को एनओसी 12 अक्टूबर 2021 को निदेशालय की ओर से प्रदान नहीं की गई है।

कार्रवाई की मांग पर दर्ज हुआ केस
शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ने पुलिस ने आरोपी तरुण कुमार धीमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी मान्यता दिलाई गई। मामले की जांच की जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *