हरियाणा में भी सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिसंबर के अंत तक सर्दी और बढ़ेगी।

हरियाणा के अंबाला जिले में रविवार को धुंध ने दस्तक दी। हालांकि, शनिवार देर शाम से ही धुंध छानी शुरू हो गई थी। सुबह धुंध छाए जाने से 5 से 7 मीटर तक सिमट गई, जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए हैं। चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा

पहाड़ों का असर मैदानों तक
पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। रात के साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इन दिनों अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम 6-7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद ठंड
धुंध छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अधिक अच्छी गेहूं की फसल होगी। ऐसे में धुंध जरूरी है। ऐसे में जितनी अधिक धुंध व ठंड पड़ेगी वो सरसों व गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। किसानों की माने तो अगर ऐसे ही धुंध रही तो सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार होगी।

23 दिसंबर तक ये रहेगा तापमान
19 से 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 22-23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। 22 दिसंबर से लगातार तापमान लुढ़कना शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 व 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *