हरियाणा में एरिया को लेकर 2 किन्नरों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की बताई जा रही है, जिसमें डेरा संचालक (किन्नर) का जीवन साथ अपने गुंडों से किन्नरों के हाथ-पांव बांध डंडे से पिटाई कर रहा है।

यही नहीं, रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की धमकी देता हुआ दिखाई भी दे रहा है। इस दौरान हमलावर किन्नरों से पूछ रहा है कि गुरुकुल को जानती है। किन्नर बता रही है कि गुरु भाई लगता है।

डंडे से किन्नरों की बेरहमी से पिटाई
वीडियो में हमलावर पहले किन्नरों के हाथ व पांव बांधते हैं। इस दौरान किन्नर अपने हाथ टूटे हुए होने की बात कहकर छोड़ने की गुहार लगाती है, लेकिन हमलावर डंडे के साथ बेरहमी से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरी वीडियो में एक अन्य किन्नर भी डंडे से पिटाई करती हुई दिखाई दे रही है।

छोड़ने की गुहार लगाती रही किन्नर
मार खा रही किन्नर बार-बार छोड़ने की मिन्नतें कर रही थी। बोल रही थी कि लाला कदे भी ना आवां, लेकिन हमलावर को थोड़ी सी भी दया नहीं आई और किन्नर की बेरहमी से पिटाई करता रहा। अंबाला सिटी की किन्नर लतिका रंधावा ने कहा कि उनके समाज में ऐसे ही किन्नरों के ऊपर जुल्म किए जा रहे हैं। कोई आवाज नहीं उठाते। पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं करता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *